नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने जांच रिपोर्ट में मौके पर गए बचाव दल की लापरवाही मानी है। एसआईटी की यह जांच रिपोर्ट 600 से अधिक पन्नों की है। सेक्टर-150 में 16 जनवरी की रात पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। मामले की जांच के लिए 18 जनवरी को एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। मगर सूत्र बताते हैं कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार माना है। यह भी पढ़ें- 'मुझे फंसाने की साजिश रची'; रुपये लेते वीडियो सामने आने पर बोला मुनेंद्र रिपोर्ट मे...