मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- मिर्जापुर। नोएडा श्रमिक के आंदोलन के दौरान श्रमिकों दमन पर रोक लगाने एवं जिले के प्लांट में काम कर घर लौट रहे तीनों मृतक मजदूरों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता,परिजनों के नौकरी देने समेत 15 सूत्री को लेकर पत्र बुधवार को सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को पत्रक सौंपा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नोएडा में श्रमिकों पर जारी दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। गिरफ्तार सभी श्रमिकों को बिना शर्त रिहा करने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- मजदूरों को रिहा करने को राज्यपाल से गुहार राजनीतिक दलों और संगठनों को श्रमिकों से मिलने की अनुमति देने की मांग की गई। प्रदर्शन में आदर्श यादव,...