नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा अथॉरिटी ने भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। भंगेल और सालारपुर के बीच मौजूद इस रोड के निर्माण में 35 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नोएडा अथॉरिटी और यूपी स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच हाल में एक बैठक हुई थी जिसमें ये फैसला लिया गया है।यह सड़क दादरी रोड के दोनों ओर स्थित भंगेल और सालारपुर बाजारों को भी बड़ी राहत देगी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को बीते कई साल से इस सड़क के निर्माण का इंतजार था। सड़क के बन जाने के बाद हजारों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा। नोएडा अथॉरिटी के उप महाप्रबंधक विजय रावल ने एक बयान में कहा, 'नोएडा अथॉरिटी इस प्रोजेक्टर पर 35 करोड़ रुपये खर्च करेगी, सड़क का निर्माण यूपी स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएसबीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.