नोएडा, अप्रैल 24 -- गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार (24 अप्रैल) को जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में 25 निर्धारित केंद्रों पर व्यापक मेडिकल कैंप आयोजन किया गया। ये कैंप विभाग, निजी अस्पतालों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी खुद अंबेडकर भवन, सूरजपुर पहुंचकर खुद कैंप का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। योगी सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सुविधाओं से गदगद श्रमिकों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, 'प्रदेश सरकार श्रमिकों के कौशल विकास, आवास और बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर काम कर रही है। आज आयोजित किए गए इन मेडिकल कैंपों का उद्देश्य यह है कि हमारे श्र...