चंदौली, मई 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले के महत्वपूर्ण शहर पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। इस क्रम में सोमवार को चौथे दिन ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से दर्जनों दुकान और मकान ध्वस्त किए गए। हालांकि ज्यादातर लोग अतिक्रमण की जद में आ रहे मकानों के छज्जा आदि को खुद गिरा रहे हैं। इस दौरान धर्मशाला रोड के पास एक मिठाई की दुकान पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान हल्की नोक झोंक भी हुई। दो दुकानदार अफसरों और पुलिसकर्मियों से उलझ गया। हालांकि सीओ ने मौके पर स्थिति संभाली और मामले को शांत करा दिया। रामनगर से पड़ाव-पीडीडीयू नगर होते हुए गोधना तिराहे हाइवे तक सिक्सलेन और फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इसमें पड़ाव से सुभाष नगर तक सिक्स लेन का काम पूरा हो चुका है, लेकि...