नोंकझोंक के बीच नगर निगम का वार्षिक बजट पारित
दरभंगा, मार्च 19 -- लहेरियासराय। महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम सभागार में बोर्ड के सदस्यों के साथ बजट की विशेष बैठक हुई। इसमें सभी सदस्यों के समक्ष विशेष वार्षिक बजट रखा गया। इस बजट में 130 करोड़ रुपए प्रारंभिक शेष और 1122 करोड़ आय में से 1252 करोड़ रुपए का खर्च दिखाया गया है। बजट में 59 करोड़ का लाभ दिखाया गया है। महापौर अंजुम आरा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सभी पार्षदों के समक्ष रखा। पार्षदों ने तीखी खींचातानी के बाद बजट को पास कर दिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधानित उपार्जित आय के मुख्य स्रोत सम्पत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) एवं विलम्ब जमा पर अर्जित जुर्माने से प्राप्ति, विज्ञापन कर से प्राप्त राशि, मोबाइल टावर कर से प्राप्त राशि, बाजार, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से प्राप्ति 35 लाख रुपये, बस एवं टेम्पू पड़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.