कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से 18 अप्रैल को एलुमिनाई मीट नॉस्टैल्जिया 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को अनौपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। कुलपति ने टीम के सदस्य साक्षी अवस्थी, शांभवी मिश्रा, अंशिका सिंह, सूर्यांश गुप्ता, शिवांशु सिंह चंदेल, सोमिल सचान, यश प्रताप सिंह एवं पुष्कर सिंह से तैयारियों का जायजा लिया। स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने बताया कि इस एलुमिनाई मीट में मुख्य अतिथि के रूप में डेकोरेटिव नेरोलेक पेंट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर (सीबीओ) (1994 बैच) श्रीराम मल्होत्रा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न बैच के पूर्व छात्र हिस्सा लेंगे।...