कानपुर, मार्च 30 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से 18 अप्रैल को पूर्व छात्र सम्मेलन 'नॉस्टैल्जिया' का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने बताया कि इस एल्युमिनी मीट की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमबीए (वर्ष 1992-1994) के पूर्व छात्र राम मल्होत्रा होंगे, जो वर्तमान में नैरोलैक पेंट्स में चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रो. पाण्डिया ने बताया कि 'नॉस्टैल्जिया' का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकें और वर्तमान छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनका मार्गदर्शन कर सकें।सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कैम्पस एलुमिनाई एसोसिएशन के निदेशक डॉ. विवेक सिंह सचान ने कहा कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.