नोएडा, जुलाई 23 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग और एस्टेट विभाग ने संयुक्त रूप से नॉलेज पार्क कैंपस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान छात्रों और कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी परिसर में नीम, पीपल, जामुन, अमरूद, आम और अन्य प्रजातियों के 500 पौधे लगाए। इन पेड़ों का चयन उनके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य लाभों को ध्यान में रखकर किया गया। प्रो-चांसलर श्री वाई.के. गुप्ता ने अभियान को तेज करने और आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करने के महत्व पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...