नॉर्थ वेस्ट सेक्टर ने जीता सीआरपीएफ अंतर एडम वॉलीबॉल ट्रॉफी
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर के झपहां स्थित सीआरपीएफ के सेक्टर मुख्यालय में आयोजित सीआरपीएफ अंतर एडम वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 को नॉर्थ वेस्ट सेक्टर ने जीत लिया। साउथर्न सेक्टर को फाइनल मैच में हराया। नगर विधायक रंजन कुमार ने विजेता टीम को शुक्रवार की शाम ट्रॉफी सौंपी। टूर्नामेंट सेक्टर मुख्यालय के परेड ग्राउंड में खेला गया। इसमें सीआरपीएफ के विभिन्न सेक्टर से 19 टीमें शामिल हुई थीं। बिहार सेक्टर क्वार्टर फाइनल के मैच में ही बाहर हो गई थी। मैच के दौरान सेक्टर डीआईजी राकेश कुमार मौजूद रहे। नगर विधायक को सम्मानित भी किया। इसकी जानकारी डिप्टी कमांडेंट प्रसार संजीव कुमार झा ने दी। यह भी पढ़ें- नॉर्थ वेस्ट सेक्टर ने जीता सीआरपीएफ अंतर एडम वॉलीबॉल ट्रॉफी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.