हजारीबाग, दिसम्बर 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने मंगलवार को पकरी-बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना से कोयला प्रेषण के पहले ट्रक को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही एनटीपीसी की नवीनतम खनन विस्तार परियोजना से कोयला प्रेषण गतिविधियों की आधिकारिक शुरुआत हो गई। समारोह पीबी नॉर्थ वेस्ट परियोजना के माइन व्यू प्वाइंट पर आयोजित किया गया, जिसमें एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के निदेशक मंडल एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (खनन) सह सीईओ, एनएमएल तथा कोयला खनन मुख्यालय की टीम वर्चुअल माध्यम से जुड़ी। मौके पर पकरी-बरवाडीह, पीबी नॉर्थ वेस्ट और हजारीबाग क्षेत्र की अन्य एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं के कर्मचारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.