नॉर्थ प्वाइजन ने मिडिल रॉक को 3-0 से हराया
गाजीपुर, अप्रैल 11 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुक्रवार आयोजित रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग के थर्ड प्लेस मुकाबले में नॉर्थ प्वाइजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिडिल रॉक को 3-0 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। मुकाबला देर रात तक चला और दर्शकों को रोमांचित करता रहा। मैच की शुरुआत से ही नॉर्थ प्वाइजन ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ के 29वें मिनट में आदित्य पाल ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो मध्यांतर तक कायम रही। दूसरे हाफ में भी नॉर्थ प्वाइजन का दबदबा जारी रहा। 51वें मिनट में कप्तान धर्मेंद्र ने शानदार व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए दूसरा गोल दागा। मिडिल रॉक ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के सामने वे नाकाम रहे। मैच के 86वें मिनट में लक्की ने तीसरा गोल कर जीत दर्ज किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.