मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- देहरादून में 14 अगस्त से 8 सितंबर तक 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पिस्टल वर्ग में रुद्रप्रताप सिंह, फैज पठान और आयुष अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं राइफल वर्ग के डीफ कैटेगरी में मयंक चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर मुरादाबाद का नाम रोशन किया। इशिता सिंह और देव गौर ने भी नेशनल के लिए जगह पक्की की, जबकि तनिष्क रहल के प्रदर्शन को सराहा गया। कोच पुष्कर देओल और उत्सव विष्णोई ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...