शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 11::: ट्रॉफी के साथ चौक कोतवाली निवासी महिका खन्ना। शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिका खन्ना ने पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के फाइनल में भी स्थान बनाया। रोहतक में खेले गए फाइनल में सिंगल्स मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। निर्णायक डबल्स के पहले सेट में स्कोर 3-3 था, तभी लाइट की समस्या के चलते मैच स्थगित कर दिया गया। अगले दिन जोड़ीदार खिलाड़ी के अनुपस्थित रहने पर महिका को उपविजेता घोषित किया गया। इससे पहले महिका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...