रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन पेंचक सिलाट गर्ल्स लीग में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण सहित कुल 35 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा। पहला स्थान जम्मू-कश्मीर और तीसरा स्थान दिल्ली को मिला। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के करीब 700 खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। महासचिव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.