नॉर्थ जोन जू-जित्सु में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने जीते 31 पदक
रुद्रपुर, जून 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गाजियाबाद में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित नॉर्थ जोन जू-जित्सु चैंपियनशिप में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। ऐसे प्रदर्शन से प्रदेश में खेलों को नई पहचान मिल रही है। जू-जित्सु कोच कमल सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन प्रशिक्षण, निरंतर अभ्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.