नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ को एक और मेडल
मेरठ, सितम्बर 17 -- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने मंगलवार को चार और बुधवार को एक पदक जीता। तीन दिन चलने वाली इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ से करीब 15 खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड में भागीदारी की जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर पांच पदकों पर कब्जा किया। देहरादून में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित हुई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन मेरठ के एथलीट कार्तिक ने अंडर-20 में 1.99 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने अंडर-20 से लेकर अंडर-14 तक विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश की। यह भी पढ़ें- जेपी पब्लिक स्कूल के कार्तिक शर्मा ने जीता रजत पदक स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.