नॉर्थ जोन क्रिकेट में अविका का रजत, स्टेट लेवल में चयन
बागपत, जुलाई 31 -- बड़ौत। सीबीएसई नॉर्थ जोन-क क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल करने और स्टेट लेवल के लिए चयनित होने वाली ग्रोवेल स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा अविका तोमर को गुरुवार को विद्यालय के को-एड विंग में सम्मानित किया गया। 22 से 28 जुलाई तक उत्तराखंड के रायवाला स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-क क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। ग्रोवैल स्कूल की ओर से शिवांश चौहान, सक्षम सिंह और अविका तोमर ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 22 जुलाई को टीम रिपोर्टिंग, रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज सत्यापन के बाद ट्रायल एवं प्रैक्टिस असेसमेंट हुआ। इसके बाद मैचों के जरिए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अविका ने अपने प्रदर्शन के दम पर रजत पदक हासिल किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.