जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग में गुवाहाटी में आयोजित मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। एंडी रोड्रिगेज के दो गोलों की बदौलत नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने यह मुकाबला अपने नाम किया, जिससे मेन ऑफ स्टील के टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका छिन गया। कोच ओवेन कॉयल ने टीम में दो बदलाव करते हुए रोज़ेनबर्ग गैब्रियल और रेई ताचिकावा को शुरुआती एकादश में शामिल किया। मैच की शुरुआत में जमशेदपुर ने आक्रामक खेल दिखाया और कई मौके बनाए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। दूसरे हॉफ में 53वें मिनट में एंडी रोड्रिगेज ने फ्री किक पर गोल कर नॉर्थ ईस्ट को बढ़त दिलाई। हालांकि 68वें मिनट में मेसी बाउली ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन एक मिनट बाद ही रोड्रिगेज ने शानदार शॉट लगाकर दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.