नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सफलता की ये शानदार मिसाल खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए है जो या तो जेईई मेन की तैयारी कर रहे रहे हैं या फिर कम रैंक आने के चलते कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अलावा किसी अन्य ब्रांच से इंजीनियरिंग कर रहे रहे हैं। गंतव्य मालवीय की कामयाबी उन धारणाओं को तोड़ती है जिसमें यह माना जाता है कि केवल कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच से बीटेक करने पर ही करोड़ों की नौकरी मिल सकती है और सफल करियर बनाया जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) से ग्रेजुएट मालवीय ने अमेजन में नौकरी के लिए कई बार आवेदन किया। उन्हें 15 बार रिजेक्शन मिला, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखा। आखिरकार उन्हें जर्मनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर की नौकरी मिल गई। आज मालवीय जर्मनी के म्यूनिख में अमेजन वेब सर्विसेज (Amazon Web S...