औरैया, मार्च 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में उपनिरीक्षक की जान चली गई। नॉन स्टॉप ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सूरज बली पुत्र गंगवार प्रजापति मूल रूप से जनपद बांदा के उमरखा मरका के निवासी थे और वर्तमान में औरैया में रहकर जिला न्यायालय में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार दोपहर बाद वह अपने घर बांदा जाने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बताया गया कि कामाख्या एक्सप्रेस स्टेशन से नॉन स्टॉप गुजर रही थी। ट्रेन के धीमे होने पर उपनिरीक्षक उस पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म पर गिर...