नॉन बैंकिंग कंपनी के दो कर्मियों पर पौने तीन लाख की रकम के गबन का आरोप,केस दर्ज
जमुई, जून 25 -- झाझा,निज संवाददाता एक नॉन बैंकिंग कंपनी की 2.75 लाख से अधिक की रकम खुद कंपनी के दो कर्मियों द्वारा ही गबन कर दिए जाने का एक मामला सामने आया है। मामले में कंपनी के शाखा प्रबंधक (बीएम) ने आरोपी कर्मियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। झाझा के धपरी,बाराजोर स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड नामक कंपनी के बीएम शत्रुघ्न कुमार ने झाझा थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ग्रामीण महिलाओं को छोटे व्यवसाय हेतु समूह के माध्यम से ऋण देती व फिर उसे किश्तों में संग्रह करती है। बताया कि शाखा में ऋण अधिकारी के रूप में कार्यरत मुंगेर के गंगटा थाना के सुखपुर के गौरव कुमार ने महिला ऋणधारियों से वसूली गई 40830 रुपए की रकम तथा मुंगेर जिले के ही मझगैन थाना के रामपुर के पियूष कुमार ने 2 लाख 34939 रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.