संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बिक रही रंगीन मिठाइयां लोगों की सेहत बिगाड़ रही हैं। लोगों के घरों में प्रयोग होने वाला रंग मिला कर मिठाई बना दी जा रही है। यह रंग पेट में बदहजमी के साथ शरीर के दूसरे अंगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। सहायक निदेशक खाद्य द्वितीय ने दुकानदारों को नान परमिटेड कलर का प्रयोग न करने का सख्त निर्देश दिया है। बाजार में जितने भी खाद्य पदार्थ बिक रहे हैं, उन खाद्य पदार्थों को आकर्षक बनाने के लिए दुकानदार रंगों का प्रयोग कर रहे हैं। दुकानदार अधिकतर सामान्य रंगों को मिठाई व कचरी में मिला कर बाजार में बेच रहे हैं। यही रंग लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। बाजार में बनने वाले चाट, टिकिया और फुलकी को आकर्षक बनाने के लिए भी रंगों का प्रयोग तेजी के साथ किया जा रहा है। जलेबी, इमर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.