नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त
झांसी, अगस्त 2 -- झांसी। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत राजेंद्र पुल, हथीदह जंक्शन अपर, टाल एवं रामपुर डुमरा स्टेशनों के मध्य प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। जिसके कारण चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल ऑन डिमांड विशेष ट्रेन 20 सितंबर से 27 सितंबर एवं 30 सितंबर को निरस्त रहेगी। आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ऑन डिमांड विशेष ट्रेन दिनांक 21 सितंबर से 24, 28 सितंबर एवं 01 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। कोलकाता टर्मिनल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 27 सितंबर एवं 04 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। यह भी पढ़ें- लंबी दूरी की चार टे्रनें रहेगी निरस्त, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.