नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें पुनर्निर्धारित समय से चलेंगी
कोडरमा, अगस्त 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोडरमा होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में धनबाद रेल मंडल के वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि निमियाघाट, भोलीडीह, गोमो, मतारी, निचितपुर और तेतुलमारी रेलखंडों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कई ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से विलंब से रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2026 को आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस को आसनसोल से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। वहीं, इसी दिन कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस को कोलकाता से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर को भी 11 अगस्त को वाराणसी से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.