नॉन-इंटरलॉकिंग का असर : बदले रूट से दौड़ेगी देवघर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
देवघर, जून 19 -- जसीडीह। कटिहार मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के तहत आधारभूत संरचना के रख-रखाव व सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या- 15925 देवघर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 18 जून 2026 से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। आसनसोल रेल मंडल के अनुसार यह ट्रेन अब कटिहार जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज, सिलीगुड़ी जंक्शन व न्यू जलपाईगुड़ी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन बरसोई जंक्शन, किशनगंज व अलुआबाड़ी रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.