नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 26 अप्रैल को चार ट्रेनें रद्द
गाजीपुर, अप्रैल 21 -- दिलदारनगर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल तहत नेउरा स्टेशन पर नई बाईपास रेल लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसका असर पटना-डीडीयू रेलखंड पर पड़ेगा। 26 अप्रैल को मुख्य कार्य के दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग परिवर्तित होगा, जबकि कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस दिन 63225 पटना-डीडीयू पैसेंजर, 63240 डीडीयू-बक्सर पैसेंजर, 13209 पटना-डीडीयू मेमू एक्सप्रेस और 13210 डीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं 15658 कामाख्या-दिल्ली, 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ और 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इसके अलावा 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी। 63264 डीडीयू-पटना मेमू का समापन पटना के बजाय बिहटा में किया जाएगा। यातायात निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.