नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- चिकन बना रही हों या फिर मटन, फिश बनानी हो या फिर एग, काफी सारी लेडीज शिकायत करती हैं कि सारे मसाले डालने के बाद भी उनके नॉनवेज में वो स्वाद नहीं आ रहा। दरअसल, इसका कारण आपके मसालों के सही कॉम्बिनेशन की कमी होती है और किसी भी डिश को फ्लेवर देने के लिए कुछ मसालों को ऊपर से स्प्रिंकल करना जरूरी होता है। नॉनवेज पकाने में काफी समय लगता है और जो मसाले आप तेल के साथ भूनते हैं वो मीट के साथ पककर कई बार अपना अरोमा खो देते हैं। जिससे खाते वक्त उन मसालों का टेस्ट फीका पड़ जाता है और आपका नॉनवेज टेस्टी ही नहीं लगता। ऐसे में घर में बना ये ताजा मसाला ऊपर से छिड़कर आखिरी में दो मिनट पकाएं। फिर देखें कैसे हर नॉनवेज डिश टेस्टी बनेगी। मीट मसाला के इस सिंपल कॉम्बिनेशन को शेफ ने शेयर किया है और इसे बनाने के लिए किचन में रखें मसालों क...