रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। त्रिशूल चौक स्थित 'अली ख्वाजा बिरयानी' ढाबे पर मंगलवार को नॉनवेज परोसे जाने की सूचना पर नगर निगम की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर नॉनवेज परोसे जाने की पुष्टि होने पर टीम ने मांस, पतीला और अन्य सामग्री जब्त कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से दुकान पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा उल्लंघन होने पर दुकान सील कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के अन्य होटल-ढाबा संचालकों को भी मंगलवार को मांस बेचने या परोसने से सख्त मना किया गया। कार्रवाई में जेई शुभम कुमार, मनोज गहतोड़ी, शुभम पाल, सुमित सहित निगम की टीम मौजूद रही।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.