नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी का हर कोई कायल है और साथ ही उनकी फिटनेस के भी चर्चे खूब होते हैं। वैसे तो क्रिकेटर्स को अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखना पड़ता है लेकिन स्मृति मंधाना इसके लिए अलग से ज्यादा मेहनत या कोई डाइट नहीं लेती हैं। वह सिंपल रूटीन को फॉलो कर फिट रहती हैं और बॉडी को मेंटेन करती हैं। वह सिर्फ 30 साल की हैं लेकिन उनका फिटनेस रूटीन काफी सख्त और प्रेरणादायक है। चलिए आपको क्रिकेटर के फिटनेस टिप्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी अपनी बॉडी को हेल्दी और फिट रख सकते हैं।वर्कआउट बदलकर करना है पसंद स्मृति मंधाना का मानना है कि अगर आपको अपने शरीर की क्षमता को बढ़ाना है, तो अलग-अलग वर्कआउट...