मुंगेर, अप्रैल 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नॉट्रेडेम एकेडमी, जूनियर सेक्शन, जमालपुर में 16 से 18 अप्रैल तक कक्षा 1 से 5 तक के अभिभावकों के लिए कक्षावार पेरेंट-टीचर मीटिंग का समापन शनिवार को हुआ। इस तीन दिवसीय सेमिनार का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका और अच्छी परवरिश की शैली के प्रति जागरूक करना था। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की मुख्य संचालनकर्ता सिस्टर सुप्रिया एसएनडी थीं। मुख्य वक्ता सिस्टर मैरी ज्योतिषा एसएनडी रहीं, जो सामाजिक कार्यकर्ता और सिस्टर्स ऑफ नॉट्रे डेम के पटना प्रोविंस में इंटीग्रल इकोलॉजी की कोऑर्डिनेटर हैं। सिस्टर ज्योतिषा ने गुड पेरेंटिंग स्टाइल विषय पर अपने सत्र में जोर दिया कि परवरिश का मूल बच्चों के साथ मजबूत और प्रेमपूर्ण रिश्ता बनाना है। उन्होंने अभिभावकों को 12 जरूरी पेरेंटिंग स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.