नैमिषारण्य पहुंचकर पूर्ण हुई चौरासी कोसी परिक्रमा
सीतापुर, मई 30 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। अधिक मास में चल रही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य की 84 कोसीय परिक्रमा शनिवार को 13 पड़ावों की यात्रा पूर्ण कर नैमिषारण्य पहुंची। नैमिष पहुंचे परिक्रमा दल का स्थानीय श्रद्वालुओं ने भव्य स्वागत किया। परिक्रमा के समापन पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन हुआ। भण्डारे में परिक्रमार्थियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत श्री 108 गोविन्द दास जी महाराज की अगुवाई में नैमिष से शुरू हुई चौरासी कोसी परिक्रमा अपने 13 पड़ाव पूरे करते हुए तीर्थ नगरी नैमिषरण्य पहुंची। तीर्थ नगरी पहुंचते ही परिक्रमार्थियों ने चक्रतीर्थ सहित पवित्र आदि गऺगा गोमती नदी में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने मां ललिता देवी के दर्शन किए। जिसके बाद हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, रूद्रावर्त देवदेवेश्वर महादेव मंदिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.