सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य में सोमवार को दर्शन करने आए बुजर्ग समेत तीन लोगों पर सांड ने हमला कर दिया। सांड़ ने तीनों को सड़क दौड़ा- दौड़ा कर मारा और उठाकर पटक दिया। सांड का हमला देख हड़कंप मच गया। लोग चीख पुकार मचाते हुए दौड़े। किसी तरह सांड को हटाकर उसके चंगुल से तीनों को छुड़ाकर अस्पताल भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। यह भी पढ़ें- यूपी में आवारा जानवरों की दहशत: नैमिषारण्य दर्शन करने आए बुजुर्ग समेत तीन को सांड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पटकातीर्थ नगरी में हमला तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में रोज की तरह बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आए थे। मिश्रिख के अमहदपुर निवासी बुजुर्ग राम प्रसाद, नैमिषारण्य निवासी नब्बे कुमार और शिवा चक्रतीर्थ रोड से ललिता देवी मंद...