लखनऊ, जनवरी 6 -- नैमिषारण्य दर्शन करने आए एक बांग्लादेशी श्रद्धालु की सोमवार को मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिवार वालों को रो- रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांग्लादेश के भाकूबपुर दागन भुय्या निवासी विजोय शुभेधर के मुताबिक बीते 18 दिसंबर को वह अपने पिता सुकुमार शुभेधर (53) व 120 लोगों के साथ भारत घूमन आए थे। भारत भ्रमण करते हुए पांच जनवरी को वे लोग नैमिषारण्य आए थे। सुबह नैमिषारण्य के प्रुमख मंदिरों में दर्शन किए। विजोय के मुताबिक सुबह तक पिता सुकुमार की तबीयत ठीक थी। दोपहर बाद पिता की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम होते- होते पिता की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उनको आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नैमिषारण्य नवनीत मिश्रा के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.