लखनऊ, अप्रैल 9 -- नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति ने प्राचीन तीर्थ नैमिषारण्य को मथुरा-वृंदावन रेलमार्ग से जोड़ने की मांग की है। समिति के महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में गोरखपुर के 1021 श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र भेजकर नैमिषारण्य से हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक 112 किमी नई रेल लाइन बिछाने की मांग की है। इससे नैमिषारण्य सीधे मथुरा, काशी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे प्रमुख तीर्थों से जुड़ जाएगा। इससे प्रदेश के 15 जिलों की लगभग 4.50 करोड़ जनता को सुलभ यातायात मिलेगा और भारतीय रेलवे को नया 'रेल कॉरिडोर' प्राप्त होगा, जिससे माल ढुलाई सुगम होगी और लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर दबाव कम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.