सीतापुर, अगस्त 20 -- Sitapur News: यूपी के सीतापुर जिले के नैमिषारण्य स्थित श्री अध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे तीन छात्र गुरुवार सुबह भाग गए। सुबह करीब पांच बजे प्रार्थना सभा में गिनती के समय तीन छात्र कम मिले। आश्रम कर्मचारियों ने परिसर में बच्चों की खोजबीन पर उनका कुछ पता नहीं चला। जिसमें से दो छात्र कक्षा छह के और एक छात्र कक्षा सात का है। सूचना पर मौके पर पहुंची नैमिषारण्य पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बच्चों के गायब होने की सूचना पर परिजन भी आश्रम आ गए हैं। नैमिषारण्य के श्री अध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम में वैदिक शिक्षा दी जाती है। यहां पढ़ाई करने वाले बच्चे यहीं रहते भी हैं। आश्रम में 150 छात्र रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। गुरुकुल के आचार्य शिव कुमार मिश्रा के मुताबिक बुधवार रात में सभी बच्चे खाना...