नैमिषारण्य, को तोरण द्वारों से मिलेगी नई धार्मिक पहचान
सीतापुर, मई 25 -- सीतापुर, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर वैदिक थीम आधारित भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे। जिन्हें बनाने में 3.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए पहली 2.40 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इन तोरण द्वारों को केवल प्रवेश द्वार के रूप में नहीं, बल्कि नैमिषारण्य की आध्यात्मिक गरिमा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत नैमिष तीर्थ क्षेत्र तक पहुंचने वाले दो प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। पहला तोरण द्वार लखनऊ लिंक रोड पर और दूसरा सीतापुर लिंक रोड पर बनाया जाएगा। दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.