नैब में डॉ़ भंडारी ने चश्मे और फल बांटे
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान (नैब) में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में प्लास्टिक सर्जन ब्रिगेडियर डॉ. पी. एस. भंडारी ने कमजोर दृष्टि वाले बच्चों को निःशुल्क नजर के चश्मे बांटे। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता और प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम में व्यवसायी जगदीश पिमोली ने बच्चों को फल व मिठाई वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। संस्थान के शिक्षकों व बच्चों ने अतिथियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.