नैप्था गैस लीकेज को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एनटीपीसी गैस प्लांट में नैप्था गैस लीकेज को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ. एमपी सिंह के नेतृत्व में हुई इस ड्रिल में एसडीआरएफ, सीआईएफ, एनटीपीसी और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई, जो करीब 11 बजे संपन्न हुई। अभ्यास के दौरान गैस रिसाव की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। टीमों ने तत्परता दिखाते हुए चार कैजुअल्टी को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- रिसाव के बाद लगी आग पर कुछ ही मिनटों में पाया गया काबू, घायल चालकों को भेजा गया अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.