गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। मीरगंज थाने के नैन मटिहानी गांव में शुक्रवार को दहेज में पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर बहू की फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी गई। शादी के सात माह बाद ही घटना को अंजाम दिया गया। मृतका 23 वर्षीय फूलकुमारी देवी, अविनाश कुमार उर्फ पप्पू महतो की पत्नी थी। सूचना मिलने पर डायल-112 और मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतका के पिता, सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव निवासी संतु महतो ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 मई 2025 को नैन मटिहानी गांव के गोपाल महतो के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ पप्पू महतो से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा। फिर दामाद अहमदाबाद चला गया। जबकि बेटी सास, ससुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.