बागपत, मार्च 16 -- बागपत। जिला खेल कार्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, डॉ. राजपाल सिंह, पवन नैन ने खिलाड़ियों के हाथ मिलाकर किया। विभिन्न टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की बसी गांव की कवरसैन नैन कबड्डी एकेडमी प्रथम और द्वितीय शिकोहपुर की टीम रही। बालिका वर्ग में शबगा की टीम प्रथम और सिसाना की टीम द्वितीय रही। इस दैरान गौरव आर्य, धर्मेंद्र पंवार, सचिन कुमार दांगी, कबड्डी प्रशिक्षक आलोक मानव, मोहित शर्मा का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.