नैन्सी कॉन्वेंट में एनईपी पर शिक्षकों को दिए गुर
हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सीबीएसई देहरादून की ओर से ज्योलीकोट स्थित नैन्सी कॉन्वेंट रेजिडेंशियल स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता एवं सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन डॉ. शाह फैसल खान ने शिक्षकों को केस स्टडी के माध्यम से एक्सपेरिमेंटल लर्निंग, कॉन्सेप्चुअल लर्निंग, फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि सीबीएसई की ओर से संचालित 'कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' के तहत होने वाली ऐसी कार्यशालाएं बेहद फायदेमंद हैं। प्रबंध निदेशक इंजीनियर आईपी सिंह ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- रटने की बजाय योग्यता आधारित मूल्यांकन पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.