नैनो डीएपी से बीज शोधन विधि के बारे में दी गई जानकारी
चंदौली, जुलाई 16 -- चंदौली, संवाददाता । मिट्टी के उर्वता क्षमता को बचाए रखने और कम लागत से बेहतर उत्पादन कर किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से इफको की तरफ से बुधवार को तियरी स्थित कृषि महाविद्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कृषि छात्रों को नैनो उर्वरक की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नैनो डीएपी से बीज शोधन विधि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त खरीफ की फसल धान में जड़ शोधन करके दिखाया गया। इस अवसर पर इफको प्रतिनिधि एमके सिंह ने छात्रों को ड्रोन से फसलों पर छिड़काव और लागत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इफको नैनो के प्रयोग से मिट्टी के उर्वता क्षमता को बचाए रखते हुए कृषि लागत में कमी कर अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है। साथ ही आमदनी दोगुनी की जा सकती है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.