सोनभद्र, जनवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। करमा विकास खंड के खैराही में ग्राम पंचायत स्तरीय किसान सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में नैनो उर्वरक का प्रयोग करने की अपील की गई। किसान सभा में इफको एमसी से टीबीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों का भविष्य और दूरगामी हित नैनो उत्पादों के उपयोग में सुरक्षित है। पवन चौधरी ने कहा कि नैनो उर्वरक समय के साथ चलने का संदेश देते हैं। पुरानी रूढियों और जंजीरों को तोड़ने का समय आ चुका है। सभा का संचालन करते हुए एसएफए अवनीश पांडेय ने बताया कि नैनो यूरिया प्लस में 20 प्रतिशत नाइट्रोजन उपलब्ध है तथा गेहूं में पहली खुराक दानेदार यूरिया और दूसरी खुराक के रूप में नैनो यूरिया प्लस पांच मि.ली./लीटर पानी से 25 से 30 दिन के अंतराल पर दो छिड़काव करने चाहिए। साथ ही गेहूं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.