नैनो उर्वरकों से बढ़ेगी खेती की उत्पादकता
गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता आईएफएफडीसी में बुधवार को इफको की ओर से रिफॉर्म उत्सव किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नैनो उर्वरक, जल विलय उर्वरक समेत विभिन्न कृषि उत्पादों की उपयोगिता और उचित प्रयोग की जानकारी दी गई। केंद्र प्रभारी मोहन राय, इफको क्षेत्र अधिकारी अरविंद प्रताप, अशोक सिंह, सुशील सिंह, सौरभ चतुर्वेदी और विश्वास कुमार ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसल की आवश्यकता के अनुसार उचित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से लागत को नियंत्रित करने के साथ उत्पादन बेहतर किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.