गौरीगंज, अप्रैल 12 -- अमेठी। डियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष महाअभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत अप्रैल माह में कृषक गोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और फील्ड प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। फील्ड ऑफिसर अरविंद प्रताप ने बताया कि किसानों को नैनो डीएपी से बीज उपचार, जड़ उपचार तथा फसलों में पत्तियों पर नैनो यूरिया प्लस और नैनो जिंक के छिड़काव की विधि विस्तार से समझाई जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इन उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन लागत घटेगी और मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। भियान की शुरुआत में इफको द्वारा पांच नैनो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.