शामली, जुलाई 23 -- शामली। सहायक निबंधक कार्यालय शामली में गुरुवार को इफको के तत्वावधान में नैनो उर्वरकों पर आधारित जिला सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने, किसानों को जागरूक करने तथा समितियों के माध्यम से इसकी बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआर अरविंद प्रकाश ने कहा कि किसानों को नैनो उर्वरकों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने समिति सचिवों से नैनो उर्वरकों की बिक्री बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- केवीके मांझी में इफको ने 60 किसानों को दिया प्रशिक्षण, नैनो उर्वरकों की जानकारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक धर्मेंद्र कुमार ने समिति सचि...