नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर खाद विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण
छपरा, मई 16 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इफको के तत्वावधान में शनिवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैक्स, इफको डेवलपमेंट फाउंडेशन व व्यापार मंडल से जुड़े करीब 60 खाद विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह, इफको बिहार के राज्य विपणन प्रबंधक डी. आनंद कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्र पदाधिकारी अंशु गुप्ता व एजीटी प्रणव आनंद ने संयुक्त रूप से किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम में खाद विक्रेताओं को इस वर्ष नैनो उर्वरकों के अधिक उपयोग और किसानों को इसके प्रति जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहायक निदेशक कृषि रसायन बाबूचंद सिंह ने मिट्टी जांच, उर्वरकों में मिलावट की पहचान व रोकथाम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.