अल्मोड़ा, जून 11 -- अल्मोड़ा। नैनोली ग्राम के तोक बन निवासी मनोरथ शर्मा की पौत्री और दयाकृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा का नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। दीक्षा शर्मा ने चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करते हुए 12वीं के बाद से ही सेना की तैयारी शुरू कर दी थी। दीक्षा की सफलता पर गांव और परिवार गौरवान्वित हुआ। दीक्षा शर्मा अपने परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना में उपलब्धि को हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...