प्रयागराज, मार्च 11 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शोध परिसर में बुधवार को रसायन विज्ञान व भौतिकी विभाग की ओर से सीएमपी डिग्री कॉलेज, इविवि के रसायन विज्ञान विभाग के सहयोग से नैनोमैटेरियल्स के डिजाइन, गुणधर्म एवं अनुप्रयोग विषय पर सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कुलाधिपति मनीष मिश्रा, कुलसचिव एसएस मिश्रा और मुख्य अतिथि प्रो. शिवदत्त कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान संकाय के डीन डॉ. आशीष शिवम ने नैनोमैटेरियल्स को आधुनिक विज्ञान का महत्वपूर्ण शोध क्षेत्र बताया। कार्यशाला संयोजक डॉ. मृदुला त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन इसरो के वैज्ञानिक शिवांश त्रिपाठी व आईआईआईटी के डॉ उपेन्द्र कुमार ने व्याख्यान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...